फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (घाटमपुर)। थाना पुलिस ने अलियापुर टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ लिया। पुलिस ने 35 मवेशी बरामद कर चालक समेत पांच तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह अलियापुर टोल प्लाजा के समीप पशु तस्करों को दबोचने के लिए घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह लगभग छह बजे घाटमपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को पुलिस ने रोक लिया। उसके अंदर 35 मवेशी मिले। पूछताछ में कंटेनर सवारों ने मवेशियों को एमपी के दमोह से लाकर उन्नाव के स्लाटर हाउस ले जाने की बता कही, लेकिन खरीद फरोख्त व परिवहन संबंधी कागजात नहीं दिखा सके।
मवेशी चोरी के होने के शक में पुलिस कंटेनर ट्रक व चालक समेत पांच लोगों को थाने ले आई। वहां एसओ रवींद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अफसर पुत्र सम्मू और मोहम्मद सईद पुत्र मोहम्मद नसीर अली निवासीगण गढ़ी, थाना दमोह, एमपी व आस मोहम्मद पुत्र जहीर, शाकिब पुत्र मुस्तफा, हैदर पुत्र अकरम निवासीगण गांव लखनौती, थाना गोगो, सहारनपुर के रूप में हुई। तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया। मौके से बरामद ट्रक की डिटेल खंगाली जा रही है। मवेशियों को देखरेख के लिए पशु बाजार मालिक की सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें