फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर चाकू से हमला, शोर मचाने पर बाइक छोड़ भागे लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर (बिल्हौर)। कस्बे में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले संचालक को बाइक से आए बदमाशों ने चाकू लगाकर लूटपाट का प्रयास किया, शोर मचाने पर पहुंची भीड़ को देखकर लुटेरे बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक में लिखे नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शिवराजपुर के गंगा रोड स्थित बिलहन गांव निवासी जयंत अवस्थी उर्फ राजन की हार्डवेयर की दुकान है, जयंत ने बताया की बुधवार की शाम 7 बजे अपनी दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे, तभी गंगा रोड चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके पीछे चाकू लगाकर बैग खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर बदमाश बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे, तभी उनकी बाइक नाली में फंस गई। इससे घबराए दोनों पैदल ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। एसओ शिवराजपुर अमित मिश्रा ने बताया कि बाइक क्षेत्र के महिपालपुर गांव की बताई जा रही है, जल्द ही नंबरों के आधार पर बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें