फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लॉ कॉलेज में तैनात चौकीदार की हत्या, कोतवाल बोले आंधी में गिरने से हुई मौत

Fri, 29 May 2020 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के नन्दना गांव में स्थित श्रीराम ला कॉलेज के चौकीदार की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। हत्यारों ने चौकीदार को छत से नीचे फेंकने के बाद धारदार हथियार से काट डाला। 
विज्ञापन


शहिजादे मियां (60) निवासी ग्राम नन्दना (घाटमपुर) श्रीराम ला कॉलेज में चौकीदार हैं। परिजनों ने बताया कि रात में वो कालेज की छत पर सोया था वहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। घाटमपुर कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि ये हत्या नहीं है। वृद्ध रात में कॉलेज की छत पर सोया था। आंधी आ जाने पर नीचे उतरने की हड़बड़ी में गिरा होगा।
विज्ञापन


ऊंचाई से गिरने की वजह से मुंह और शरीर पर चोट के निशान हैं। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें