फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कोर्ट स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में लगी आग, जोन 3 के अहम दस्तावेज जलकर हुए खाक

Fri, 29 May 2020 12:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जलकर राख हुए अहम दस्तावेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वहां से गुजर रहे एक मॉर्निंग वॉकर ने आग की लपटें देखकर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों को  आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। बता दें कि आग में जोन 3 के अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए। घटना सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद रजिस्ट्री विभाग के सभी बाबू व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बचे हुए अहम दस्तावेजों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें