फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधायक की गाड़ी से टक्कर के बाद बच्चे की मौत, MLA सरोज कुरील ने जताया दुख, कहा- पूरा सहयोग करेंगे

Fri, 01 Aug 2025 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उन्नाव में विधायक सरोज कुरील की गाड़ी से हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत के बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि वह इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ हैं और कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विधायक सरोज कुरील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव में घाटमपुर विधानसभा की विधायक सरोज कुरील की गाड़ी से हुए सड़क हादसे में एक घर के इकलौते बच्चे की मौत के बाद विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की है। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि यह घटना उनकी रजिस्टर्ड गाड़ी से हुई है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी बीमार माताजी की दवा लाने के लिए गाड़ी को ड्राइवर के साथ भेजा गया था। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का दुख मेरा भी व्यक्तिगत दुख है। विधायक ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि वह इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी हैं और कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें