फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाबोधी एक्सप्रेस से टकराकर छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 02 Aug 2025 04:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाबोधी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात करबिगवां स्टेशन के पास महाबोधी एक्सप्रेस से टकराकर छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत हो गई। जीआरपी ने परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर के थाना चांदनी अंतर्गत विहारपुर निवासी रामचरन (23) पिछले ढाई महीने से गांव के चांदुल, हेमंत व अन्य के साथ स्टेशन के पास बाउंड्रीवॉल बनाने और अन्य काम में लगा था।

विज्ञापन


साथी कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे नशे में धुत होकर वह काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन से टकराकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से साथी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें