कानपुर में बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शों को नियंत्रित करने और उन्हें निर्धारित रूटों पर चलाने के लिए यातायात विभाग ने दीप तिराहे सहित पूरे शहर में एक बड़ा अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत, बिना क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शों को सीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि यातायात विभाग ने ई-रिक्शा चालकों को दो महीने पहले ही उनके रूट के लिए क्यूआर कोड जारी किए थे। अनुमानित 70 हजार ई-रिक्शों में से मात्र सात हजार ने ही पंजीकरण कराया और उनमें से भी केवल 1679 चालकों ने क्यूआर कोड हासिल किए।