कानपुर में हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मी बन दो जालसाजों ने तलाशी के बहाने एक कपड़ा व्यापारी के बैग से 1.30 लाख रुपये के सोने की चेन और अंगूठी पार कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। भीतरगांव निवासी शिव प्रकाश पांडेय की कपड़ों की एक दुकान है।
शुक्रवार को वह शहर में डॉक्टर को दिखाने आए। लौटते समय सराफा के यहां से दो चेन और अंगूठी खरीदकर बैग में रख ली। इसके बाद नौबस्ता में एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और खुद को पुलिस के नार्कोटिक्स विंग का सदस्य बताते हुए बड़े अधिकारी के पास ले गया।
तलाशी के बहाने 1.30 लाख की बैग से चेन और अंगूठी पार कर दी। घर में बैग चेक किया तो टप्पेबाजी का एहसास हुआ। पूरी वारदात नजदीक स्थित एक फार्मेसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।