फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो रुपये के ट्वीट मामले में चार्जशीट, रिटायर्ड आईएएस को क्लीन चिट

Wed, 08 Dec 2021 01:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रदेश सरकार व सीएम के पक्ष में ट्वीट करने पर प्रति ट्वीट दो रुपये मिलने की बात कही जा रही है। इसमें कल्याणपुर निवासी अतुल कुशवाहा का भी नाम सामने आया था। अतुल ने मई में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो रुपये के ट्वीट के वायरल ऑडियो के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। वहीं नामजद रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह व एक अन्य को क्लीन चिट दी गई है। जांच में पता चला है कि रिटायर्ड आईएएस और महिला पत्रकार ने केवल कॉल रिकॉर्डिंग ट्वीट की थी।
विज्ञापन


इसके चलते उन पर आपराधिक मामला नहीं बनता। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। इसमें दो लोगों की बातचीत है। प्रदेश सरकार व सीएम के पक्ष में ट्वीट करने पर प्रति ट्वीट दो रुपये मिलने की बात कही जा रही है।

इसमें कल्याणपुर निवासी अतुल कुशवाहा का भी नाम सामने आया था। अतुल ने मई में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह, हिमांशु सैनी, पुनीत को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने हिमांशु सैनी व बीईसीआईएल कंपनी के मैनेजर आशीष पांडेय को जेल भेजा था। दोनों की जमानत भी हो गई थी। क्राइम ब्रांच के विवेचक ने आशीष पांडेय व हिमांशु के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें