हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम हन्नामऊ निवासी हरीराम (42) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। हन्नामऊ निवासी हरिराम खेती करता था।
परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे गांव से 400 मीटर दूर स्थित खेत में पानी लगाने के लिए गया था। देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिजन तलाशते हुए खेत पहुंचे।
खेत में हरीराम बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।