दूसरी तरफ बर्रा पुलिस लुटेरों का हुलिया वायरलेस कर अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग शुरू कराने की बजाय उल्टा घटना को ही दबाने में जुट गई। इस बीच करीब एक घंटा बीत चुका था। पुलिस की निष्क्रियता देख बाइक सवार लुटेरों ने गुजैनी थाना क्षेत्र में भी वारदात को अंजाम दिया।
चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात
तात्या टोपेनगर चौकी से चंद कदम की दूरी पर सपा नेता सपा नेता इंद्रजीत यादव की मां जयदेवी के गले से पड़ी चेन भी लूट ली। यहां भी लुटेरे पुलिस की उदासीनता के चलते आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इंद्रजीत ने बताया कि घर में पुताई का काम चल रहा था। मां तात्याटोपेनगर चौराहे पर स्थित दुकान पर सीढ़ी किराये पर लेने की बात करने गई थी।
लुटेरों की फुटेज के जरिये गिरफ्तारी के निर्देश
लौटते समय लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। दो वारदातों के बाद एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। लुटेरों की फुटेज के जरिये गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। हालांकि, देर रात तक बर्रा व गुजैनी पुलिस खाली हाथ रही।