Kanpur News: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दो खच्चर प्लेटफार्म में घुस आए और काफी देर तक दौड़ते रहे। खच्चरों को देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के बीच दो खच्चरों ने दौड़ लगा दी। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने खच्चरों को खदेड़ा और कैंट साइड से बाहर किया। कानपुर सेंट्रल के डायरेक्टर का कहना है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने के लिए जीआरपी के आगे मंदिर के पास, कूड़ाघर के पास दीवार टूटने और ड्राइवर लॉबी के बगल में बने रास्ते से जानवर घुस जाते हैं। इसके अलावा हैरिसगंज पुल से पटरियों के रास्ते भी जानवर स्टेशन तक आते हैं। इससे यात्रियों में दहशत का माहौल रहता है।