फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ममेरे भाई की शादी में झूमे फिर घर में फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Sat, 06 Dec 2025 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ममेरे भाई की शादी में झूमे फिर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा थाना क्षेत्र के ईडब्ल्यूएस डबल स्टोरी कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बर्रा दो निवासी आशीष दीक्षित (47) ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई अनुराग ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले आशीष ने ममेरे भाई आशीष की शादी में जमकर डांस किया। शादी समारोह में सबसे मिले और बातचीत की घर लौटने के बाद फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अनुराग ने बताया कि आशीष एक ई-रिक्शा कंपनी में वेल्डर थे। परिवार में पत्नी आरती व दो बेटे भूमित और मृदुल हैं। शुक्रवार को ममेरे भाई आशीष की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी आरती व बेटे मृदुल के साथ नवाबगंज आजादनगर गए थे। पत्नी के साथ बाइक से करीब दो बजे घर लौट आए। मृदुल वहीं रुक गया। भूमित बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा है। आशीष रात तीन बजे सोने के लिए नीचे कमरे में चले गए। सुबह उनके खुदकुशी करने का पता चला। दो माह पहले मां मंजू की बीमारी से मौत के बाद वह थोड़ा तनाव में थे। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

दो अन्य ने दी जान
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के श्यामा विहार नई बस्ती मिर्जापुर निवासी राकेश कुमार (55) ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में पत्नी मिथिलेश हैं। दो बेटे दुर्गेश और जितेंद्र का काकादेव और कल्याणपुर में सैलून है। बेटों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पिता नेे कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। इसी तरह हनुमंत विहार के योगेंद्रविहार निवासी अक्षय तिवारी (40) ने आर्थिक तंगी के चलते गुरुवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। भतीजे सृजन ने बताया कि चाची रुचि, बेटी समृद्धि व नौ माह के बेटे को लेकर मायके गई हुई थीं। गुरुवार रात कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें