सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के द्विवेदीनगर में साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर एचडीएफसी बैंक के नाम का लिंक भेजकर बसपा नेता राजेश द्विवेदी के खाते से नौ लाख रुपये उड़ा दिए। वह पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा से अकबरपुर से चुनाव लड़ चुके है। राजेश ने दर्ज प्राथमिकी 7ॉमें बताया कि 13 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बनकर लिंक खोलने को कहा। लिंक खोलने के बाद 16 सितंबर को बैंक खाते से पहले चार लाख, फिर एक मिनट बाद पांच लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।