फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंदिर की संपत्ति कब्जाने के आरोप में चार अधिवक्ताओं पर रिपोर्ट, पढ़ें मामला

Sat, 27 Jun 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ट्रस्ट का दावा है कि पुजारी के गुरुग्राम जाते ही मंदिर परिसर पर आरोपियों ने कब्जा किया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद फीलखाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीराम बगिया स्थित 89 साल पुराने श्री नृसिंह भगवान मंदिर की संपत्ति कब्जाने के आरोप में चार अधिवक्ताओं पर फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें अमित पांडेय, अधिवक्ता अरुण कुमार गुप्ता, अधिवक्ता ओपी दुबे और अधिवक्ता राजीव द्विवेदी शामिल हैं। रिपोर्ट मंदिर के ट्रस्टी आलोक चतुर्वेदी ने दर्ज कराई है। आरोप है कि इन अधिवक्ताओं ने मंदिर परिसर से किरायेदारों को हटाकर भवन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1937 में तत्कालीन स्वामिनी बिंदो देवी ने पंजीकृत वसीयत के माध्यम से मनीराम बगिया स्थित मंदिर की पूरी संपत्ति भगवान श्री नृसिंह के नाम समर्पित कर ट्रस्ट का गठन किया था। ट्रस्ट के पदाधिकारी वर्तमान में जयपुर में रहते हैं जबकि मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी पुजारी यज्ञबली गौड़ के पास थी। आरोप है कि पुजारी के अस्वस्थ होकर गुरुग्राम चले जाने के बाद कुछ लोगों ने किरायेदारों को हटाकर मंदिर और उससे जुड़े भवन पर कब्जा कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रस्ट ने पहले मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में फीलखाना थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर मंदिर की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। फीलखाना थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें