बर्रा के एक नामी स्कूल में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एडिटेड तस्वीरें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तब उसे जानकारी हुई। पिता ने नौबस्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवास-विकास हंसपुरम निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि बीते एक सितंबर को बेटी स्कूल पहुंची तो उसके साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से रिक्वेस्ट आने और उसमें फोटो पोस्ट करने की जानकारी दी। बेटी ने पोस्ट देखी तो उसमें एआई से एडिट कर तस्वीरें और स्टोरी भी लगाई गई थी। अधिवक्ता पिता ने पुलिस को जानकारी दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।