फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दंपती पर हमले का मामला, घायल पति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस की सात टीमें गठित, आरोपियों की तलाश

Sat, 08 Aug 2026 03:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र में सात अगस्त की रात खेत पर बने एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सात टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में थाना साढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत में बने सुनसान मकान में सात अगस्त की रात लगभग एक बजे एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala





अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि बदमाश मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कुछ समय पहले तक सऊदी अरब में रहता था और कुछ महीने पहले ही वापस अपने घर लौटा था।

दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

पुलिस की सात टीमें गठित
वह अपने परिवार से अलग खेत में बने मकान में निवास कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में घटना के खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कुल सात विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

आरोपियों की तलाश तेज
इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा ने बाइट देते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है। घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें