स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प
वकीलों ने अपने चैंबरों के आसपास और मुख्य रास्तों पर सफाई कर आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कचहरी परिसर में रोजाना हजारों मुमुक्षु, वादकारी और अधिवक्ता आते हैं। ऐसे में यहां स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
वकीलों की पहल की सराहना की
उन्होंने वकीलों और आम जनता से अपील की कि वे कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय तय स्थानों पर ही डालें और परिसर को पॉलीथिन मुक्त रखें। नगर निगम के अधिकारियों ने भी वकीलों की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी कचहरी परिसर में निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया।