फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाई कोल्ड ड्रिंक, फार्म हाउस ले गया और दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 May 2022 03:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भाई की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्टर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एमआर है और उसके भाई की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बिठूर निवासी युवक के मुताबिक शास्त्री नगर निवासी शिवम ने उसकी बहन से फेसबुक पर दोस्ती की।
विज्ञापन


आरोप है कि बीती 25 दिसंबर को शिवम ने उसकी बहन को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर उसे अपने फार्म हाउस ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शिवम ने बहन की अश्लील फोटो खींचकर उससे 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।  एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शिवम की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें