फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आठ साल से लापता युवक का मामला, तलाश में पुलिस फेल…हाईकोर्ट के आदेश पर क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Sat, 20 Sep 2025 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र से 8 साल से लापता युवक के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। इस मामले में लापरवाही के आरोप में 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
लापता युवक के मामले की जानकारी देते परिजन व ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। साढ़ के महोलिया गांव निवासी एक युवक पिछले आठ साल से लापता है, जिसका पता लगाने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए युवक की तलाश के लिए आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

यह मामला वर्ष 2017 का है, जब युवक लापता हुआ था। इतने वर्षों तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। अब हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस लापरवाही के लिए तत्कालीन जहानाबाद थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें