फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक में पीछे से घुसी कार, युवक की मौत, सीट बेल्ट न लगाने के कारण टकराया

Mon, 30 Jun 2025 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में सड़क दर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा बर्रा थानाक्षेत्र में फ्लाईओवर पर हुआ।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा थानाक्षेत्र में रविवार रात कारगिल पेट्रोल पंप के सामने फ्लाईओवर पर एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से पीछे चल रही कार उसमें घुस गई। इस दौरान पीछे चल रही दूसरी कार भी ट्रक से टकराई कार से भिड़ गई। जबरदस्त टक्कर की वजह से बिना सीट बेल्ट लगाए कार सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेज शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खाड़ेपुर योगेंद्र विहार नई बस्ती निवासी पुताई करने वाले संजय राजपूत का इकलौता बेटा शिवम राजपूत (24) कार चालक था। चाचा श्रीचंद्र राजपूत ने बताया कि रविवार शाम शिवम अपने दो दोस्तों के साथ कार से कानपुर देहात स्थित गजनेर गया था। रात करीब 11:40 बजे वह वापस लौट रहा था। अभी वह लोग कारगिल पेट्रोल पंप के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे ही थे कि आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
इससे तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दौरान फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही एक अन्य कार युवकों की कार में टकरा गई। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि हादसे के दौरान शिवम चालक के बगल वाली सीट पर बैठा था। हादसे में कार के एयरबैग तो खुल गए, लेकिन सीट बेल्ट न लगाए होने के कारण शिवम आगे जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें