103 यूपी बटालियन एनसीसी कानपुर के शिविर में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने व्यक्तिगत और समूह में शानदार प्रस्तुतियां दींं। करीब दो घंटे तक चले रंगारंग कार्यक्रम में कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों, नाटक और कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कमांडिंग ऑफिसर, लेफ्टिनेंट कर्नल ललिताभ राम कृष्णा ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी युवा कैडेट्स ही भारत के भविष्य हैं।
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ अगर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे तो राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत गौरवशाली होगी। यह मंच केवल मनोरंजन नहीं, आत्म विकास और आत्मविश्वास का माध्यम है। कार्यक्रम में बटालियन का स्टाफ, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल हुए।