उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएमएसआरडीई(डिफेंस मटीरियल एंड स्टोर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट) की अवर अभियंता रजनी त्रिपाठी (30) ने मंगलवार को 60 साइंटिस्ट हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। उनके पास से बरामद सुसाइड नोट में पति को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है।
बरामद बैग से उनका मोबाइल, नींद की गोलियां, फिनायल की बोतल मिली। फोरेंसिक टीम ने इन सभी चीजों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आईआईटी नानकारी निवासी डीएस त्रिपाठी पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट हैं। उन्होंने बताया उनका दामाद शिवम पांडेय और बेटी रजनी उनके घर में ही रहते थे।
मंगलवार को रजनी ने कहा था कि वो मेडिकल बिल आदि लगाने के लिए दफ्तर जा रही है। सुबह 11 बजे फोन बात हुई तब तक सब कुछ ठीक था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रजनी ने डीएमएसआरडीई के 60 साइंटिस्ट हॉस्टल की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।