फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दीपावली बाद ही सिग्नेचर सिटी अड्डे से चलेंगी लखनऊ रूट की बसें

Wed, 04 Nov 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ रूट की बसों के सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से संचालन के लिए यात्रियों को दीपावली बाद तक इंतजार करना होगा। मंडलायुक्त के आदेश के बावजूद रोडवेज प्रबंधन निर्धारित समय पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी नहीं कर सका। ऐसे में त्योहार तक बसों के संचालन में बदलाव नहीं होगा। उधर, झकरकटी पुल से बसें हटाने का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है। बुधवार को भी पुल पर कई डिपो की बसें खड़ी मिलीं।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में बुधवार को अफीम कोठी से आगे पुल की चढ़ाई पर तीन बसें खड़ी मिलीं। इनके परिचालक पैदल आ रहे यात्रियों से गंतव्य पूछकर उन्हें बस में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। पुल पर अन्य डिपो की बसें भी खड़ी थीं। इससे रुक-रुककर जाम लगता रहा। मंडलायुक्त ने झकरकटी पुल पर लगने वाले जाम को देखते हुए बसें हटाने और लखनऊ रूट की बसों को सिग्नेचर सिटी से चलाने के निर्देश दिए थे। इससे लखनऊ जाने वाली बसों को मेजर सलमान बस अड्डे तक नहीं आना पड़ता और पुल व आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का लोड कम होता।

कर्मचारियों की कमी बनी बाधा
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, वहां फिलहाल एक महिला क्लर्क और दो दिव्यांग चालक तैनात हैं। नियमित संचालन के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना जरूरी है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए त्योहार से पहले संचालन व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें