बिक्री करने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई
ऑल इंडिया वी बैंकर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि सहालग शुरू होने वाली है। नयांगज, घंटाघर में कटे-फटे नोट बदलने का काम करने वाले बैंकों के कर्मचारियों से मिलीभगत करके चेस्ट करेंसी से नई करेंसी ले आते हैं। आरबीआई को इसकी निगरानी करनी चाहिए और इसकी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
http://
करोड़ों की नई करेंसी पकड़ी जा चुकी
तीन साल पहले आयकर विभाग की टीम ने नयागंज में छापा मारा था। इस दौरान कटे-फटे नोट का व्यापार करने वाले कारोबारी के प्रतिष्ठान पर लाखों की नई करेंसी मिली थी। इसमें सबसे ज्यादा 10, 20 और 50 के बंडल थे जिसे विभाग ने जब्त कर लिया था। व्यापारी इसका हिसाब नहीं दे पाया था।
बाजार में नई करेंसी के रेट
- 10 की गड्डी 1380 रुपये।
- 20 वाली गड्डी 2450 रुपये।
- 50 वाली गड्डी 5200 रुपये।
- 100 वाली गड्डी 10,100 रुपये।
- 200 वाली गड्डी 22,200 रुपये।