http://
लगातार थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे
पीड़ित ने बताया कि तीन दिनों से लगातार थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह होमगार्ड कमांडर से रिटायर है। लड़कों की वजह से वह परेशान है। पिटाई के निशान पूरे शरीर पर हैं।
बेटे से ही जान का है खतरा
मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मुझे छोड़ा गया। आए दिन मारपीट की जाती है, पिता ने बेटे से ही जान का खतरा बताया है। महराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच में टीम को लगाया गया है।