फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सगे भाइयों ने चचेरे भाई को मार डाला, नशेबाजी के विरोध में चापड़ से किया था हमला

Mon, 08 Mar 2021 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में नशेबाजी का विरोध करने पर सगे भाइयों ने चापड़ से हमला कर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों भाइयों और उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


तुर्रा गांव निवासी सुमित उर्फ छुटकऊ यादव (25) इलाके में स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री मेें काम करता था। बड़े भाई सुशील ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह सुमित के साथ खेत पर पानी लगाने गया था। खेत में सुमित उससे थोड़ी दूर खड़ा था।

तभी, गांव में रहने वाले चचेरे भाई डब्बू व नरेश अपने साथियों दिलीप व उसके साले के साथ सुमित के पास पहुंचे और नशेबाजी करने लगे। सुमित ने विरोध जताया तो चारों ने चापड़ से सुमित के सिर पर कई वार किए और भाग गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सुमित को हैलट भेजा गया। यहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुशील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चारों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


इंजन के शोर में दब गई भाई की पुकार
सुशील ने बताया कि ट्यूबवेल पर लगे इंजन की आवाज के कारण वह भाई की चीखपुकार नहीं सुन पाया। यह सोचकर पास नहीं गया कि नशेबाजी कर रहे हैं। अभी चले जाएंगे। सोचा न था कि चचेरे भाई ऐसा काम करेंगे। आरोपियों के भागने पर जब वह पहुंचा तो सुमित खून से लथपथ पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें