फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मम्मी-पापा हम आप लोगों की लड़ाई से तंग आकर जा रहे हैं..., मार्मिक पत्र लिखकर घर से लापता हुए भाई-बहन

Mon, 20 Sep 2021 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पत्र में बच्चों ने उनके झगड़े से तंग आकर घर छोड़ने की बात लिखी है। बच्चों ने लिखा कि ‘हम दोनों आप लोगों से बहुत प्यार करते हैं। हम आप पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
लापता बहन-भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मम्मी-पापा हम आप लोगों की रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर घर छोड़कर जा रहे हैं। जितने दिन हम आपके पास रहे, हमें बहुत अच्छा लगा। लगता है भगवान को हमारा इतने दिनों तक ही साथ रहना मंजूर था। हां... अब हमें खोजने की कोशिश करने से कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन


हमने बहुत सोच समझकर घर छोड़ने का फैसला लिया है। अपने मम्मी-पापा के नाम ये मार्मिक कहानी लिखकर भाई-बहन रविवार दोपहर को घर छोड़कर कहीं चले गए। परिजनों ने जब ये पत्र पढ़ा तो अवाक रह गए। पुलिस को सूचना दी।

सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो वायरल कर उनकी तलाश की जा रही है। मूल रूप से कानपुर देहात के कैंजरी निवासी लालाराम गुजरात में एक कोल्डस्टोरेज में नौकरी करते थे। तीन महीने पहले नौकरी छूटने के बाद कल्याणपुर के मकखड़ीखेड़ा में आकर किराये पर रहने लगे। घर के खर्चों को लेकर आए दिन पत्नी सावित्री से झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

इससे उनकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा प्रिया (15) व कक्षा सात में पढ़ने वाला बेटा नैतिक (13) परेशान हो गए। विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज इंदु यादव ने बताया कि रविवार दोपहर दोनों बच्चे घर से मंदिर जाने की बात बोलकर निकले थे।

काफी देर तक न लौटने पर माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की। शाम को बच्चों द्वारा लिखा गया पत्र माता-पिता के हाथ लगा। पत्र में बच्चों ने उनके झगड़े से तंग आकर घर छोड़ने की बात लिखी है।
विज्ञापन

बच्चों ने लिखा कि ‘हम दोनों आप लोगों से बहुत प्यार करते हैं। हम आप पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं। अब आप लोगों के ऊपर हमारी जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए आप दोनों अपने पेट के लिए कोई न कोई काम कर सकते हैं। पापा! आप से एक ही विनती है कि अब मम्मी से मत लड़ना।

यहां से जाने के बाद हमारी अच्छे से पढ़ाई लिखाई हो जाएगी। हमें माफ कर देना। थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि अनाथ आश्रम, बस अड्डा से लेकर सेंट्रल स्टेशन तक में बच्चों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें