फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर नगर निगम में अफसरों और बाबुओं में बंटता था घूसखोरी का पैसा, अपर नगर आयुक्त के पीए का बड़ा खुलासा

Mon, 26 Aug 2024 11:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेलदार के बेटे की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर कार्यालय से अपर नगर आयुक्त के पीए को घूस लेते पकड़ा था। आरोपी ने पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में राजेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर नगर आयुक्त (प्रथम) कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़े गए पीए राजेश यादव ने विजिलेंस अफसरों को पूछताछ में कुछ अफसरों, कर्मियों के नाम बताए हैं, जिन्हें घूस के रुपयों में हिस्सा मिलता था। उधर, नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम में भी राजेश यादव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। 27 अगस्त को कार्यालय खुलने पर उसे निलंबित किया जाना लगभग तय बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें, विजिलेंस के इंस्पेक्टर प्रदीप यादव की टीम ने 24 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय स्थित अपर नगर आयुक्त (प्रथम) मोहम्मद आवेश खान के कार्यालय से उनके पीए राजेश यादव को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके अलावा तलाशी लेने पर उसकी जेब से 26 हजार रुपये भी बरामद हुए थे। रविवार को राजेश यादव को लखनऊ स्थित पीसी एक्ट कोर्ट नंबर - 8 में पेश किया गया।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जेल भेजे जाने से पहले हुई पूछताछ में राजेश ने कई साल से सुविधा शुल्क के नाम पर घूस लेने और इसका हिस्सा कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों में बटने, मौजूदा समय में भी एक अधिकारी और एक बाबू में यह रकम बटने का दावा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें