फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पनकी पावर प्लांट का बॉयलर चालू, 15 से हो सकता बिजली उत्पादन, 30 दिन चलेगी प्रक्रिया

Mon, 18 Mar 2024 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पनकी पावर प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान से पहले पनकी पावर प्लांट में बिजली का उत्पादन शुरू हो सकता है। प्लांट के बड़े बॉयलर को रविवार को चालू किया गया। यह प्रक्रिया करीब तीन माह तक चलेगी। पनकी में 660 मेगावॉट क्षमता का पावर प्लांट तैयार किया गया है। यहां करीब हफ्ते पहले छोटे बॉयलर को पहले लाइटअप (लाइट डीजल ऑयल को जलाया) किया गया था। उससे जुड़े सारे पाइप, भाप की लीकेज चेक की गई, उपकरणों की ट्यूनिंग हुई।
विज्ञापन


पाइप में भाप डालकर उसे साफ किया गया। रविवार को बड़े बॉयलर को लाइट अप किया गया। यही प्रक्रिया उसमें भी अपनाई गई। बॉयलर से जुड़े चिमनी से धुआं उठने लगा, प्लांट में प्रेशर को लगातार देखा जाएगा। इसके सफल होने पर 15 से 20 अप्रैल के बीच बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। प्लांट का शिलान्यास 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें