शिवली। मैथा तहसील केे सिंहपुर दिवनी गांव में अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने सचेंडी पुलिस और लेखपाल को जांच के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
गड़रियनपुरवा गांव के किसान संदीप पाल ने ग्राम समाज की जमीन की मिट्टी खोद ले जाने की शिकायत 12 मार्च को एसडीएम से की थी। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने सचेंडी थाना पुलिस और लेखपाल धर्मेंद्र कुमार को अवैध खनन रुकवाने में लगाया गया है। नायब तहसीलदार अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि सिंहपुर दिवनी के अवैध खनन की जानकारी मिली है। जो कुछ दिन पूर्व खोदा गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।