कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के नाले में एक युवक का शव बहता हुआ मिला। राहगीरों ने नाले में शव को देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान शेखपुर गांव निवासी मनीष निषाद (25) पुत्र बद्री निषाद के रूप में हुई है।
परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है। बताते हैं कि मृतक युवक पेशे से गोताखोर था। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब का आदी भी था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नाले में डूबने से हुई है, हालांकि मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।