http://
उनके घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर कीमती जेवर और व्यापार के लिए रखी करीब 55 से 60 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। चोरी गए गहनों की कीमत दो से ढाई लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।