कानपुर के घाटमपुर में पतारा स्थित बरनाव मोड़ पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के बंद पड़े कॉलेज में नानी के साथ रह रही नौ वर्षीय बच्ची का शव सोमवार रात कमरे में फंदे पर लटकता मिला। चौकीदार ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। घटना के बाद से बच्ची की नानी लापता है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानपुर के बाबूपुरवा निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी की पहली शादी से एक बेटी वैष्णवी उर्फ रानी थी। वह अपनी नानी ममता के साथ बरनाव मोड़ पर बंद पड़े कैबिनेट मंत्री के बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज में रहती थी।