फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोठी गंगा घाट पर डूबे दो लोगों के शव मिले, एसडीआरएफ टीम तीन अन्य की तलाश में जुटी

Wed, 05 Oct 2022 04:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आंकिन कोठीघाट पर मंगलवार दोपहर छह लोग डूब गए थे। अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बाकी तीन की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
दो शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोठीघाट पर डूबे दो और शव एसडीआरएफ टीम ने बुधवार को खोज निकाले हैं। शेष तीन बच्चों की खोजबीन के लिए लगातार छह टीमें गंगा नदी में अभियान छेड़े हुए हैं। बताते चलें कि बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के आंकिन कोठीघाट पर मंगलवार दोपहर मामा संग गंगा नहा रहे भांजे-भांजियों समेत छह लोग डूब गए थे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विशाखजी अय्यर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने अब तक तीन शवों को खोज निकाला है। बाकियों की तलाश जारी है। उप जिलाधिकारी रश्मि लांबा ने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने मन्नू (15) पुत्री विनय और अभय उर्फ हनी (20) का शव नदी से बरामद कर लिया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें