कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा पुलिस की गोली का शिकार हो गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, रावतपुर पुलिस तड़के संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी।
तभी बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पकड़े गए घायल आरोपी की शिनाख्त नियाज अहमद उर्फ छुटकन के रूप में हुई है।