फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसातखाना धमाका: पुलिस कमिश्नर का बड़ा फैसला, पूरे जिले में अवैध पटाखा बिक्री पर कार्रवाई का निर्देश

Thu, 09 Oct 2025 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिसातखाना धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर ने पूरे जिले में अवैध पटाखा बिक्री पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस अभियान में शहरी क्षेत्र के अलावा नरवल, घाटमपुर, बिठूर समेत सभी ग्रामीण व उपनगरीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
धमाका स्थल पर खड़े स्थानीय लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिसातखाना बाजार में हुए भीषण धमाके के बाद पुलिस प्रशासन अब सख्त हो गया है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने पूरे जिले में अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र, दोनों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री के भंडारण तथा बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस अभियान में केवल शहर के मुख्य बाजार ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस को भी विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

सतर्कता क्षेत्र में शामिल हैं ये
ग्रामीण क्षेत्रों में नरवल, बिल्हौर, शिवराजपुर, घाटमपुर, बिधनू, बिठूर और शहरी व उपनगरीय क्षेत्र: महाराजपुर, चकेरी, पनकी शामिल हैं। सभी संबंधित पुलिस स्टेशन के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखें और विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें