फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम, अधिकारियों से बात कर मिला आश्वासन

Sun, 20 Jul 2025 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: जिले में तीन दिनों से बिजली गुल रहने से परेशान शहरवासियों ने शनिवार रात को अलीगंज में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया, लेकिन बिजली अधिकारियों पर फोन न उठाने के आरोप लगे।
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तीन दिन से बिजली की जूझ रहे शहरवासियों शनिवार रात को सब्र टूट गया। उन्होंने देर रात सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। साथ ही, अलीगंज में सड़क जाम कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने बिजली अधिकारियों से बात कर आश्वासन मिलने पर जाम खुलवा दिया।

विज्ञापन

शनिवार देर रात कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में अलीगंज मोहल्ले के सौ से ज्यादा लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक नारेबाजी व प्रदर्शन किया। सूचना पर अलीगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया।

विज्ञापन

करीब 15 हजार की आबादी रही परेशान
महिला जिलाध्यक्ष का कहना है कि गुरूवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद अलीगंज इलाके की बिजली गुल रही। एसडीओ और जेई समेत अन्य बिजली अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। बिना बिजली के करीब 15 हजार की आबादी हलाकान रही। कभी आधे घंटे तो कभी 15 मिनट के लिए ही आपूर्ति हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें