डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र जरूर जमा करें
उम्र और शारीरिक दिक्कतों के कारण बुजुर्गों को परेशानी होती थी। मुख्य कोषाधिकारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि समय पर प्रमाण पत्र जमा नहीं करने पर पेंशन रुक सकती है। इसलिए पेंशनर पांच से 30 नवंबर के बीच डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र जरूर जमा करें। इसके लिए स्वयं या परिवार के सदस्य का स्मार्टफोन इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे जमा करें प्रमाण पत्र
मोबाइल में आधार फेस आरडी एप इंस्टॉल करने के बाद जीवन प्रमाण एप खोलें। इसमें आधार नंबर, नाम, पेंशन का प्रकार और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन से पहचान पूरी होते ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा, जिसे ऑनलाइन कोषागार भेजा जा सकेगा।