फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिनदहाड़े घर में घुसकर ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या, दुपट्टे से हाथ और चादर से बंधे थे पैर

Thu, 02 Dec 2021 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नौबस्ता के अर्रा क्षेत्र में लूटपाट के बाद महिला की निर्मम हत्या का सनसीखेज मामला सामने आया है। पति अनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह वह बेटी आकांक्षा को स्कूल छोड़कर नौकरी पर निकल गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता के जयगुरुदेव नगर अर्रा में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने तमाम दस्तावेजों में आग लगा दी। उसके बाद फरार हो गए। मृतका का भाई जब घर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


एडिशनल सीपी समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जयगुरुदेव नगर निवासी लक्ष्मी देवी (45) ब्यूटी पार्लर चलाती थीं।

गुरुवार सुबह उनके पति अनोद कुमार हाईस्कूल में पढ़ने वाली बेटी आकांक्षा को स्कूल छोड़ा और फिर रायपुरवा स्थित जूता कंपनी में काम करने चले गए। घर पर अकेली लक्ष्मी थीं। बंबा निवासी लक्ष्मी का भाई रमाकांत उनसे बात करने के लिए लगातार फोन कर रहा था लेकिन लक्ष्मी के नंबर की कॉल रिसीव नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


तब रमाकांत दोपहर बाद लक्ष्मी के घर पहुंचे। घर का गेट खुला था तो वह भीतर गए। वहां पर धुआं ही धुआं भरा था। छत के बाथरूम में दस्तावेज जल रहे थे। जब वह वापस आए और पीछे आंगन की तरफ गए तो देखा कि लक्ष्मी का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसर व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 

हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। कई बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है। जल्द वारदात का पर्दाफाश कर आरापियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

आकाश कुलहरि, एडिशनल सीपी, कानून-व्यवस्था 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें