फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जुए के विरोध में सड़क पर पीटा, कार के सीसे फोड़े, वीडियो वायरल

Tue, 07 Sep 2021 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा में सोमवार देर रात घर पर जुआ खिलाने के विरोध में आरोपी ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ पड़ोसी व उसके दो साथियों पर लाठी, डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घर के बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


80 फीट रोड निवासी अनूप साहू ने पुलिस को बताया कि उसकी कालोनी के नीचे भूतल पर विकास उर्फ बंगाली रहता है। आरोप है कि वह जुआ खिलाने से साथ सभी आपराधिक कार्यों में लिप्त है।  

सोमवार शाम उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर विकास ने गाली गलौज की। इस पर अनूप ने अपने मंगला विहार निवासी मित्र आलोक मिश्रा व आशीष को मौके पर बुला लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए। मारपीट का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें