कानपुर। आवासीय क्रिकेट छात्रावास सत्र 2026-27 के लिए अलग-अलग मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आठ मैच खेले गए। एचबीटीयू मैदान पर हुए पहले मैच में लखनऊ ने 16.3 ओवर में 90 रन बनाए। वहीं कानपुर ने 9.5 ओवर में दो विकेट पर 91 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। कानपुर के अनमोल श्रीवास्तव ने तीन विकेट अपने नाम किए।
क्राइस्ट चर्च मैदान पर हुए दूसरे मैच में झांसी ने 16.4 ओवर में 61 रन बनाए। वहीं गोरखपुर ने 8.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 64 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीता। ग्रीनपार्क में हुए तीसरे मैच में मुरादाबाद ने 16.1 ओवर में 61 रन बनाए। वहीं लखनऊ ने 5.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 62 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल की।
डीएवी मैदान पर हुए चौथे मैच में कंबाइन ए टीम ने 17.1 ओवर में 77 रन बनाए। वहीं अलीगढ़ ने 4.4 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज की। यहीं हुए पांचवें मैच में कंबाइन बी टीम ने 14.2 ओवर में 73 रन बनाए। गोंडा ने 13.1 ओवर में छह विकेट पर 74 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता।
क्राइस्ट चर्च मैदान पर हुए छठे मैच में वाराणसी ने 15.5 ओवर में 111 रन बनाए। वहीं कंबाइन बी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 100 रन ही बना सकी। वाराणसी ने 11 रन से जीत हासिल की। ग्रीनपार्क में हुए सातवें मैच में आजमगढ़ ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। वहीं झांसी की पूरी टीम 16.3 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। यहीं हुए आठवें मैच में कंबाइन सी ने 15.3 ओवर में 75 रन बनाए। वहीं प्रयागराज ने 10.4 ओवर में तीन विकेट पर 76 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीता।