फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बंद पड़ा आयुष्मान केंद्र…ग्रामीण लगा रहे चक्कर, बोले- बदहाल है व्यवस्थाएं, MS ने दिया जांच का आश्वासन

Fri, 08 Aug 2025 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल के थरेपाह टिकरिया गांव में बना आयुष्मान ग्राम स्वास्थ्य केंद्र कई हफ्तों से बंद है और जंगल में तब्दील हो चुका है। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जंगल में तब्दील हुआ आयुष्मान केंद्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के थरेपाह टिकरिया गांव में बना आयुष्मान ग्राम स्वास्थ्य केंद्र पिछले कई हफ्तों से बंद है। इस केंद्र के चारों ओर झाड़ियाँ उग गई हैं और इसकी इमारत जंगल जैसी दिख रही है।गांव में स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद, ग्रामीणों को इलाज के लिए 10 किलोमीटर दूर सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में तब्दील हुआ आयुष्मान केंद्र - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी पैसे से बनी यह इमारत अब सिर्फ दिखावे के लिए रह गई है, क्योंकि इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। यह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जो खुद बीमार हो चुका है, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अविनाश ने आश्वासन दिया कि अगर कोई कर्मचारी तैनात नहीं है, तो तुरंत तैनाती करके केंद्र की हालत सुधारी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें