इसपर अरुणा ने आकर पानी दिया। पानी लेकर युवक चले गए। कुछ देर बाद वे फिर आए और आध्या को उठाकर ले जाने लगे। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर अरुणा बेटे संग दरवाजे की ओर भागी। अरुणा ने बच्ची को पकड़ते हुए बदमाशों का विरोध किया तो लाल टीशर्ट पहने युवक ने तमंचा दिखा कर पत्नी से हाथापाई शुरू कर दी।
शोर मचाने पर स्थानीय लोगों को आता देख बदमाश बच्ची को छोड़ भाग निकले। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन युवक वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं लेकिन अरुणा का कहना है कि चार बदमाश थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक तीन में से एक ने लाल रंग की हाफ टीशर्ट, दूसरे ने पीली टीशर्ट तो तीसरे ने ग्रे रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। घर में घुसकर मारपीट करने, लूट आदि धाराओं में अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई है।