फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: दुष्कर्म के आरोपी एसडीओ को पीलीभीत पुलिस ने उठाया, नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से की थी दरिंदगी

Sat, 26 Nov 2022 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पीलीभीत पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ को उन्नाव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी एसडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग के एसडीओ ने पीलीभीत में तैनाती के दौरान नौकरी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पीलीभीत पुलिस ने दही थाना क्षेत्र स्थित आवास पर दबिश देकर आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार कर साथ ले गई। दही थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


मूलरूप से जनपद खीरी के मोहम्मदी थानाक्षेत्र के बांधीकला निवासी प्रमोद कुमार गौतम जिले में विद्युत वितरण खंड द्वितीय में उपखंड अधिकारी के पद पर तैनात हैं। प्रमोद के खिलाफ मुरादाबाद की रहने वाली महिला ने पीलीभीत जनपद के सनगी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में महिला ने बताया कि वह पति से अलग रह रही है। पति से मुकदमा भी चल रहा है। फरवरी 2021 में एक अंजान नंबर से उसके पास फोन आया। उसने फोन नहीं उठाया। फिर लगातार उसी नंबर से फोन आता रहा। करीब 15 दिन बाद फोन आने पर उसने उठाया तो दूसरी तरफ से फोन करने वाले ने अपना नाम प्रमोद कुमार गौतम बताते हुए खुद को पीलीभीत में बिजली विभाग में बड़े पद पर कार्यरत होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साथ ही उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह उसके झांसे में आ गई। 13 फरवरी 2021 को प्रमोद ने शाम को फोन करके उसे छतरी चौराहे पर बुलाया और यहां से अपनी कानपुर नंबर की कार से कांशीराम कालोनी ले गया। यहां पर उसे बदनियती से पकड़ा और खुद शराब पीने के बाद उसे भी पिलाई। नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया।

आरोपी लगातार धमकी दे रहा था। सुनगी थाना पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर प्रमोद कुमार गौतम पर दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की। शनिवार को पीलीभीत पुलिस उपनिरीक्षक कमलेश सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम आरोपी एसडीओ को साथ ले गई। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत में 2021 में एसडीओ पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। शनिवरा को पीलीभीत पुलिस आई और एसडीओ को लेकर चली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें