फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपुर: सिगरेट देने से मना करने पर धारदार हथियार से हमला, किशाेरी लहूलहुान, दो पक्ष आमने-सामने

Fri, 27 Aug 2021 03:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के जाजमऊ में सिगरेट देने से मना करने पर दो समुदाय आमने सामने आ गए हैं। इलाके में तनाव देखते हुए थाने की फोर्स के साथ आरएएफ की एक टुकड़ी भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
कानपुर: मौके पर तैनात आरएएफ और पुलिस बल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के जाजमऊ में शुक्रवार को सिगरेट देने से मना करने पर आरोपी ने महिला दुकानदार और उनकी नाबालिग बेटी पर हशिया (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दौरान हशिया लगने से किशोरी लहूलुहान हो गई। इस बीच भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के लिए एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण चकेरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आरएएफ की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है। जाजमऊ के संजय नगर निवासी सोमवती निषाद घर के बाहर ही पान मसाला की दुकान लगाती है। परिवार में तीन बेटियां लक्ष्मी, छुटकी और रोशनी हैं। उनकी बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। वह पान मसाला बेचकर दोनों बेटियों के साथ जीवन यापन कर रही है।

सोमवती ने बताया कि गुरूवार देर रात इलाके में रहने वाला दूसरे समुदाय का महबूह उर्फ राजू उनके घर पहुंचा और बेटी से सिगरेट मांगने लगा। बेटी ने उससे सिगरेट के पैसे मांगे तो वह बाद में देने की बात करने लगा। जिस पर बेटी ने सिगरेट देने से मना किया तो वह गाली-गलौज करते हुए चला गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने घर से हशिया लेकर आया और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर वह बेटी को बचाने दौड़ी तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। वहीं इस दौरान आरोपी की पत्नी अन्नू और मां हसीबा ने उनके घर पर पथराव कर दिया। हमले में बेटी की कान और गर्दन में हशिया लगने से वह लहूलुहान हो गई। शोर-शराबा सुनकर इलाकाई लोगों ने पहुंचकर उन्हें और बेटी को बचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया। जहां बेटी का उपचार चल रहा है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने पर एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा मामले की जांच करने पहुंचे हैं। चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी राजू और उसकी पत्नी व मां पर हत्या के प्रयास के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी की मां और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी राजू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें