दिल्ली में चल रहा है व्यापारी का इलाज
इससे दवा व्यापारी की दोनों आंखों और शरीर पर गंभीर चोट आई है। दवा व्यापारी का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में थाना रायपुरवा में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने घटना की विवेचना शुरू कर दी, लेकिन वारदात में प्रयुक्त दवा व्यापारी की थार और पार्षद पति की अर्टिगा कार को कब्जे में नहीं लिया था।
पुलिस ने जारी किया नोटिस, अपनी-अपनी कार थाने में खड़ी कराएं
इस पर सवाल उठे, तो पुलिस को दोनों कारों की याद आई। पार्षद की कार में हूटर लगे होने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। वारदात के दस दिन बाद विवेचक दरोगा जय सिंह की तरफ से मंगलवार को नोटिस जारी कर अमोलदीप की थार और अकिंत की अर्टिगा कार रायपुरवा थाना परिसर में खड़ी कराए जाने को कहा गया है। अमोल दीप का आरोप है कि ओवरटेक के दौरान टक्कर मारकर उनकी कार को रोका था।
दोनों पक्षों की महिलाओं को बयान दर्ज कराने को कहा
इधर, पुलिस ने घटना में शामिल रही दोनों पक्षों की महिलाओं से पुलिस के समक्ष सीआरपीसी की धारा 161 और अदालत के सामने धारा 164 के बयान दर्ज कराने को कहा गया है। अमोल दीप की ओर से दर्ज एफआईआर में पत्नी गुनीत भाटिया और भाजपा षार्षद सौम्या शुक्ला से छेड़छाड़ के आरोप दोनों पक्षों की तरफ से लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है।