थार चालक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इससे पहले अंकित शुक्ला की पत्नी पार्षद सौम्या शुक्ला ने भी दवा कारोबारी व उनके साथियों पर भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार देर रात 11:56 बजे सौम्या शुक्ला की तहरीर पर थार चालक और उसके साथी के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, धमकी, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पार्षद: समझाने का प्रयास किया, तो थार चालक ने साड़ी पकड़कर खींच लिया
सौम्या शुक्ला ने तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात करीब 12:15 बजे वह लाजपत भवन स्थित एक कार्यक्रम से पति और जनप्रतिनिधियों संग घर लौट रहीं थीं। कोकाकोला और जरीबचौकी के बीच एक थार कार काफी देर से साइड नहीं दे रही थी। फुटपाथ से ओवरटेक किया तो थार चालक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने कार रोककर थार चालक को समझाने का प्रयास किया।
कॉल कर अपने कई साथियों को बुला लिया
तब उसने नशे की हालत में उसने साड़ी पकड़कर कार से जबरन खींच लिया। इससे उनकी चेन टूटकर गिर गई। पति अंकित शुक्ला ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो उन पर भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। गालीगलौज करने के साथ ही कॉल कर अपने कई साथियों को बुला लिया। कार्यकर्ताओं ने जब बीचबचाव किया तो साथियों संग मिलकर कार्यकर्ताओं यशस्वी शुक्ला, अंकुर सिंह राजावत, सतेंद्र वाजपेई को भी पीटा।
वर्तमान में पार्षद पति और उसके साथी जेल में बंद हैं। दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच रिपोर्ट, बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा ही है। -नीलाब्जा चौधरी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, क्राइम
लखनऊ में सीएम से मिले माता-पिता, सीएम ने कहा हौसला रखो..सब ठीक होगा
मामले में अमोलदीप भाटिया की मां भूपिंदर कौर और पिता सरदार कमलजीत भाटिया ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ गए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अमोल दीप के माता-पिता को सुरक्षा देने और बेटे का इलाज कराने का आश्वासन दिया है। अमोल की मां जैसे ही मुख्यमंत्री के सामने पहुंचीं उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
सीएम ने कहा कि चिंता मत करिये
इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें चुप कराया और कहा कि माता गुजरी ने भी अपने चार साहिबजादों के लिए कष्ट सहा था, आप हौसला रखो, सब ठीक हो जाएगा। पिता ने कहा कि उन्हें खतरा महसूस हो रहा है, तो सीएम ने कहा कि चिंता मत करिये, पुलिस पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में निर्देश दिए जाएंगे कि पूरी सुरक्षा रखी जाए। छाबड़ा के अनुसार मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वे इस घटना के हर पहलू पर नजर रख रहे थे।