सीएचसी में नहीं हो रहे एक्सरे, मरीज परेशान
ठाकुरखेड़ा स्थित सीएचसी के एक्सरे टेक्नीशियन विमल कुमार को पल्स पोलियो अभियान से जोड़ दिया गया है। इसकी वजह से पांच दिनों से एक्सरे नहीं हो रहा। ऐसे में यहां एक्सरे कराने आने वाले मरीजों को बाहर से या फिर कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर उन्नाव जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। रोजाना यहां 100 से 150 मरीजों की ओपीडी होती है, जिसमें से 20 से 25 एक्सरे रोज होते हैं।