फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पशु व्यापारी ने भाई और दोस्त संग मिलकर रची थी लूट की फर्जी साजिश, पुलिस ने चारों को भेजा जेल

Mon, 04 Oct 2021 03:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना के मामले में घटना का खुलासा करते हुए उन्नाव निवासी व्यापारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्नाव के शुक्लागंज गांधी नगर निवासी पशु व्यापारी जीशान अहमद ने बिधनू पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि 28 सितंबर को वह दस लाख रुपए लेकर कार से हमीरपुर के मौदहा पशु बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान शंभुआ पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर हमला कर दस लाख रुपए लूट लिए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल जीशान को किदवई नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुरु से ही पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही थी। जांच के बाद पता चला कि जीशान ने खुद ही अपने भाई अफसान, बचपन के दोस्त शुभांकित उर्फ कन्हैया और मनीष शर्मा संग मिलकर लूट की फर्जी घटना को अंजाम देकर अपने ऊपर हमला करवाया था।

लूट की रकम को अपने घर में छिपा दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पशु व्यापारी जीशान और उसके भाई व दोनों दोस्तों को गिरफ्तार करते हुए दस लाख की नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए है। एएसपी आउटर आदित्य शुक्ला ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें